राज्य मंत्री संजीव गोंड व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने किया महत्वपूर्ण योजना का उद्घाटन

IMG-20220104-WA0058.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/सोनभद्र (मिथलेश कुमार)

स्थानीय म्योरपुर ब्लाक के अंतर्गत लिलासी गांव में आज लिलासी चौराहा के पास बने न्यू निर्मित एन आर एल एम शेड का लोकार्पण समाज कल्याण अनुसूचित जनजाति के राज्य मंत्री संजीव गोंड (विधायक विधानसभा ओबरा) द्वारा किया गया जब की ग्राम प्रधान लिलासी रामनरेश जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। माल्यार्पण पश्चात, मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। व कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार योजनाएं बहुत दे रही है आप काम करने के लिए तैयार रहिए। साथ ही सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याण योजनाओं की जानकारी सांझा की। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ब्लॉक म्योरपुर विनय मिश्रा ने लोगों को मनरेगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी साथ ही आने वाले कई कार्यों के बारे में बताया संबोधन के क्रम में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने सभी उपस्थित ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए लोकार्पण और नए कार्यों के उद्घाटन की बाते की, साथ ही आगामी सुविधाओ से ग्रामीणों को लाभान्वित कराने की बात कहते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व में ही छठ घाट बनवाने की बात कही थी, जिसका उद्घाटन आज लिलासी में होने जा रहा है।
अनुसूचित जनजाति जाति समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगो का अभिवादन धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कई नए नए योजनाएं लाकर लोगो को विकास की धारा से जोड़ने का पूरा प्रयास भाजपा के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही भ्रष्टाचार विरोधी बाते कहते हुए उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में भ्रटाचार को बढ़ावा मिला है लेकिन भाजपा के सरकार में भ्रष्टाचार पर पूरा लगाम लगाने का भाजपा सरकार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की साफ सुथरी छवि बताते हुए कहा कि कोई घोटाला, कोई भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री नेता भाजपा के नही मिल रहे जबकि अन्य सरकारों में कई घोटाले का खुलासा होता था।एन आर एल एम शेड का लोकार्पण के बाद, लिलासी खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। लिलासी के प्रीमियर लीग सीजन 4 का उद्घाटन संयुक्त तौर पर किया गया। छठ घाट स्थल पर पहुंच कर छठ घाट का उद्घाटन भी राज्य मंत्री संजीव गोंड व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड द्वारा किया गया।इस मौके पर ,खंड विकास अधिकारी, विनय मिश्रा (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) , अरुण कुमार वर्मा (ग्राम विकास अधिकारी), आर ०बी० सिंह (टी०ए०), निर्भय सिंह (टी०ए०), रवि कुमार (कार्यक्रम अधिकारी), राकेश श्रीवास्तव (लेखाकार) , ग्राम प्रधान लिलासी रामनरेश जायसवाल, ग्राम प्रधान मधुबन बर्फीलाल, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराग (बी डी सी), रोजगार सेवक रामसुंदर सिंह, राजेंद्र प्रसाद (बीडीसी जामपानी), (डाक पोस्ट)श्रवण कुमार गुप्ता ,रामसेवक यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद, संतोष कुमार ,यज्ञनारायण, राजेश, प्रेमलाल, जितेंद्र जायसवाल, रामदुलार, उज्ज्वल बागची, श्रीपत यादव (सफाईकर्मी), अभिषेक गुप्ता,सचिन कुमार, व गांव के सभी सदस्यों महजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply