टाउन क्लब दुद्धी ने 172 रन से बीना को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुँची

IMG-20220104-WA0059.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| टाउन क्लब दुद्धी के तत्वाधान में स्थानीय क्रीडांगन मैदान पर चल रहे 35 वॉ अन्तर्राजीय टूर्नामेंट में आज का मैच टाउन क्लब दुद्धी व बीना के बीच खेला गया,टॉस जीतकर टाउन क्लब दुद्धी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया|20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर शानदार 302 रन का स्कोर खड़ा किये|जिसमें रजत राज ने 16 छक्का व 17 चौकों की मदद से 180 रन बनाएं ,आकाश सिंह ने 4 छक्का व 6 चौकों की मदद से 58 रन बनाएं ,हेमन्त ने 2 छक्का व 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाएं ,गेंदबाजी करते हुए बीना के गेंदबाज बिल्लू तिवारी ने 4 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट अर्जित किए| बाद में बल्लेबाजी में उतरी बीना की टीम ने 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन पर सिमट गई|जिसमें 1 छक्का व 4 चौका की मदद से 28 रन ,संजय ने 1 छक्का व 1चौका की मदद से 19 रन ,अंकित ने दो चौका की मदद से 17 रन बनाएं,गेंदबाजी करते हुए टाउन क्लब दुद्धी के गेंदबाज रजत ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट ,आकाश ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट और धीरज ने 1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट अर्जित किये|इस प्रकार टाउन क्लब दुद्धी ने बीना के टीम को 172 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई ,आज के मैन ऑफ दी मैच रजत राज को मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी भारत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया|निर्णायक सुनील गुप्ता व इकबाल कुरेसी रहें|अगला मैच हिंडाल्को व आगरा के बीच खेला जाएगा|कमेंट्री सुनील जायसवाल ,इरफान खिलाड़ी व सलीम ने किया ,स्कोरिंग आर्यन जायसवाल व राहुल ने किया|

About the Author

Leave a Reply