दुद्धि कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद तहरीर लिया वापस

IMG-20220104-WA0063.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

एनम पति पर बीसीपीएम से गाली गलौज व दुर्व्यवहार कारने का था आरोप सैकड़ो आशा बहुएं धमक पड़ी कोतवाली

राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार कल्याण शिविर के तहत नसबंदी पंजीकरण के दौरान हुई घटना

टारगेट पूरा होने के बावजूद एनम पति नसबंदी पंजीकरण का बना रहा था दबाव,मना करने पर बीसीपीएन से किया गाली गलौज

दुद्धी/ सोनभद्र|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर कार्यरत बीपीसीएन सुनीता कुमारी से सरकारी कार्य के दौरान हरपुरा की एनम पति द्वारा दुर्व्यवहार करने व गाली गलौज करते हुए बाल खिंचकर मारने की धमकी दे दी ,जिस पर सरकारी अस्पताल में बवाल मच गया यह सब देख एनम पति वहां से खिसक लिया ,जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के आरक्षी सुमित अरोड़ा ने अस्पताल पहुँच कर मामले की जानकारी ली ,और कार्रवाई का भरोसा दिया|इसके बाद पीड़िता बीसीपीएन सुनीता संग सैकड़ो आशा बहुएं कोतवाली धमक पड़ी और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गई ,तहरीर लेने के बाद एसआई विमिलेश सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर आशा बहुओं को वापस किया|उधर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दिए तहरीर को पीड़िता ने बापस ले लिया जिससे मामला का पटाक्षेप हो गया|दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह सीएचसी दुद्धी में बीपीसीएन पद पर कार्यरत है ,प्रतिदिन के भांति वह राजकीय कार्य कर रही थी ,आज के दिन नसबंदी को लेकर आवश्यक संख्या पूरी हो गयी थी,इसके उपरांत हरपुरा उपकेंन्द्र के एनम के पति आकर जबरजस्ती नसबंदी हेतु पंजीकरण करने का जिद करने लगा ,मना करने पर पर गाली गलौज करते हुए बाल खिंचकर मारने की धमकी देने लगा ,घटना की साक्षी तमाम आशायें हैं ,पीड़िता ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है|
उधर प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में जांच शुरू ही कि जा रही थी कि पीड़िता ने अपना दिया हुआ तहरीर वापस ले लिया|

About the Author

Leave a Reply