तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ टाऊन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 35 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को दुद्धी व बलिया के टीम के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया।
टॉस दुद्धी की टीम ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।बलिया की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 227 रन बनाए।जिसमे एहसान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्का व 8 चौके की मदद से 115 रन बनाए आशुतोष ने 2 छका व 9 चौंका की मदद से 74 रन बनाए वहीं गेंदबाजी करते हुए दुद्धी के गेंदबाज नागेन्द्र व रंजीत ने एक_एक विकेट अर्जित किए। बाद में बल्लेबाजी करने हुए दुद्धी की टीम ने 19,1 ओवरों में सभी विकेट गवाकर 145 रनों पर ही सिमट गई। निशांत मोहन ने 2 छक्का की मदद से 20 रन नागेन्द्र ने 4 छक्के की मदद से 28 रन बनाए वहीं गेंदबाजी करते हुए बलिया के गेदबाज अपने निर्धारित 4 ओवरी में 33 रन देकर 4 विकेट अर्जित किया वहीं रोहित ने 2 विकेट अमित ने 1 विकेट अर्जित किया। इस तरह से बलिया की टीम ने दुद्धी की टीम को 82 रनों से पराजित किया।आज के मैच ऑफ द मैच एहसान को दिया गया जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट रजत राज को दिया गया रजत ने पूरे टूर्नामेंट में 248 रन व विकेट अर्जित किए थे।
विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को हरि राम चेरो व राजकुमार अग्रहरि ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
मंच पर डा एस के सिंह कमलेश मोहन कमल कानू डा लवकुश सुरेंद्र अग्रहरी गोरख सिंह
सुमित सोनी क्रिकेट के अध्यक्ष व सचिव जबी खान
आए हुए दर्शको को व खिलाड़ियों धन्यबाद दिया व शुभकामनाये दी
अंपायर की भूमिका सुनील गुप्ता एवं इकबाल कुरैशी ने निभाई कमेंट्री सलीम खान व कार्यक्रम का संचालन सुनील जायसवाल ने किया।






