तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर बहरियाबाद स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज में 23 जनवरी को होने वाले प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर परीक्षा पर्यवेक्षक राजकुमार रंजन (अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग) ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद कमरों, शौचालयों, सीसी टीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम तथा साफ-सफाई को भी देखा। निरीक्षण के बाद केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य शिवबचन पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए।






