तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ का शपथ ग्रहण बार सभागार में 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है। उक्त आशय की जानकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह तथा दुद्धी बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेन कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां संयुक्त रूप से दिया है। उन्होंने सभी बार के सदस्यों से अपील किया है कि शपथ ग्रहण समारोह में सभी साथी आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह होंगे।






