तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार – केतार पण्डा नदी के तट पर अवैध बालू भण्डारण की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह से ही सीओ मेघन महतो एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि दल- बल के साथ पंडा नदी पर पहुंचे. इसकी भनक लगते ही बालू जमा करने वाले लोग भाग खड़े हुये. स्थल पर अवैध भण्डारण करनेवालों के नहीं रहने के बाद प्रशासन के द्वारा वहां अवैध रूप से जमा किये गये लगभग 180 बालू के टिल्ले को जेसीबी के सहारे पुनः नदी में भरवाया गया. साथ ही नदी के बीच जमा किये गये बालू को मजदूरों के द्वारा नदी में भरवाया गया. इस दौरान कुछ महिलाओं के द्वारा प्रशासन के इस कार्रवाई का विरोध करते हुये हल्की नोक-झोक की गई. इस संबंध में अंचलाधिकारी मेघन महतो ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा पण्डा नदी पर अवैध रूप से बालू जमा किया गया था. परंतु किन लोगों ने जमा किया गया. इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. इसलिए जमा किये गये बालू को पुनः नदी में भरवाया जा रहा है.






