ओवैसी की राजनीतिक पार्टी एमआई एम के आधा दर्जन पदाधिकारियों को भाजपा की सदयस्ता दिला दी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर: विधानसभा चुनाव से पूर्व हर पार्टी दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में खींचने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में विधानसभा सैदपुर के भाजपा कार्यालय में ज़िला महामंत्री दयाशंकर पांडेय एवं अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने के साथ विधान सभा प्रभारी शोएब खान ने ओवैसी की राजनीतिक पार्टी एमआई एम के आधा दर्जन पदाधिकारियों को भाजपा की सदयस्ता दिला दी। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के पदाधिकारियों में मो तबरेज़, मो इमरान आलम, आलमगीर व तनवीर उस्मानी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। उत्तरप्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश रहे ओवैसी के पार्टी कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी सन्ने खान ने सेंधमारी कर उनके तीन पदाधिकारी सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी।भाजपा के शामिल सभी सदस्य भितरी यूनिट के सक्रिय सदस्य थे। भाजपा में शामिल सभी नेताओं का कहना है कि दंगा मुक्त अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण बर्तमान भाजपा के सरकार में हुवा है। हमलोगों ने राष्ट्र और लोकतंत्र की सेवा और सरकार की सभी योजनाओं में सबकी बराबर की हिस्सेदारी से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा सरकार में अल्पसंख्यको का विश्वास बढ़ा है पिछले चुनाव से अधिक संख्या में मुसलमान इस बार भाजपा में जुड़ रहा है।

Leave a Comment