पंचायत भवन का बिरनो का ताला तोड़कर चोरों ने में लाखों के सामान पर हाथ साफ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनो का ताला तोड़कर चोरों ने में लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत भवन का रात में चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर से संबंधित सभी सामान सीसीटीवी कैमरा सहित चोरी कर लिया वही इस घटना की जानकारी आज सुबह तड़के ग्राम प्रधान को हुई l इस घटना की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता ने बताया कि तड़के सुबह 10:00 बजे पंचायत भवन पर आने पर मैंने देखा कि पंचायत भवन के मुख्य द्वार गेट का कुंडी काटकर चोरों ने अंदर प्रवेश कर पंचायत भवन के तीनों कमरों का ताला काटकर कंप्यूटर से संबंधित सभी सामान वह सीसीटीवी कैमरा के मशीन उठा ले गए इस घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है प्रशासन मौके पर निरीक्षण कर इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई हैl

Leave a Comment