तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र में विधानसभा का चुनाव चरम पर है। सियासत की गोटियां राजनीति की बिसात पर बिछाकर हर पल शह-मात का खेल चल रहा है। इसी बीच अक्षर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीना पासी ने विधानसभा वासियों से एक मार्मिक सवाल किया है कि हमने अक्षर फाउंडेशन के सहयोग से क्षेत्र में 8700 हैंडपंप लगवाये तथा 1344 गरीबों का शव जनपद में भेजवाया। सबसे ज्यादा उन्ही समाज के लोगों का हमने मदद किया फिर क्यों हो रही है हमारे उपर पत्थरबाजी। राजनीति में विचारधारा बदलने से लोगों का इमान-धर्म नही बदलता है। हमने लगातार सैदपुर के सम्मानित जनता के लिए कार्य किया है। ऐसे में इस तरह का कार्य सैदपुर की सम्मानित जनता का अपमान है। उन्होने कहा कि इस अपमान का बदला सैदपुर की सम्मानित जनता स्वयं लेगी। यह चुनाव हमारे पति सुभाष पासी नही लड़ रहे हैं बल्कि सैदपुर की सम्मानित जनता लड़ रही है। जो लोग पत्थर फेंक रहे हैं वह सैदपुर की जनता के उपर फेंक रहे हैं। इसका जवाब आने वाले समय में सैदपुर की जनता देगी। ज्ञातव्य है कि सैदपुर तथा जनपद के अन्य क्षेत्रों के गरीब लोग मुंबई में मजदूरी, ड्राइवरी तथा अन्य छोटे-मोटे कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दुर्घटना या बिमारी के चलते किसी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार के उपर दुखों का पहाड़ टूट जाता है ऐसे में सबसे पहले अंतिम संस्कार और शव को घर ले जाने की बात आती है। तो इस सवाल का केवल एक ही उत्तर होता है विधायक सुभाष पासी और अक्षर फाउंडेशन के सहयोग से दुर्घटना में मृत लोगों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार के साथ शव को पैतृक गांव भेजते हैं। अबतक 1344 लोगों का शव मुंबई से मृतकों के पैतृक गांव भेजा जा चुका है। इसी तरह सैदपुर विधानसभा में पेय जल का बहुत संकट था। विधायक सुभाष पासी ने अक्षर फाउंडेशन के सहयोग से 8700 हैंडपंप पूरे विधानसभा में लगवाकर पेय जल की समस्या को दूर किया है।






