तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार :
केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गाँव में आपसी – विवाद में किरोसिन छिड़ककर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरवा गाँव निवासी रौशन चौधरी एवं पत्नी सोनम देवी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद गुस्से में आकर सोनम देवी ने अपने शरीर पर किरोसिन उढ़ेल कर आग लगा दी. जिसके बाद पति रौशन चौधरी ने आग बुझाने का प्रयास किया . परन्तु आग की लपटें इतनी भयावह थी. कि पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गयें. उक्त घटना में पत्नी सोनम देवी की स्थिति अत्यंत चिन्ताजनक बनी हुई थी. इसकी सूचना परिजनों के द्वारा केतार थाना को दी गई. सूचना मिलते थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि के द्वारा नीजि वाहन से पति-पत्नी दोनों को तत्काल ईलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी भेजा गया. जहाँ से चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में दोनों को गढ़वा रेफर कर दिया.






