श्रीराम सेना ने वरिष्ठ पत्रकार साथी शेख जलालुद्दीन को अंगवस्त्र पहनकर किया स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या/विष्णु गुप्ता

रेणुकूट (सोनभद्र) : महाशिवरात्रि के मौके पर स्थानीय नगर में मंगलवार को शिव बरात निकाली गई। शिव बरात को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह था। चार दिनों से युवा बरात की तैयारी में जुटे हुए थे। मु‌र्द्धवा, खाड़पाथर, रेणुकूट से लेकर पूरे पिपरी नगर को भगवा झंडों से पाट दिया गया था।

वही शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष आशीष सिंह,विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह,एवम वरिष्ठ पत्रकार राम आसरे ने पूर्वान्चल पत्रकार एकता समिति के जिलाध्यक्ष व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार शेख जलालुद्दीन को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

बरात में तमाम युवक भूत-प्रेत, पिशाच, निशाचर का रूप धर कर भी नाचते गाते चल रहे थे। जैसे-जैसे बरात आगे बढ़ती गई उसमें लोग शामिल होते गए और भीड़ बढ़ती गई सड़क के दोनों ओर और मकानों की छतों पर से हजारों लोगों ने शिव बरात को देखा और हर हर महादेव का जयकारा लगाते रहे पिपरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर बरात का समापन हुआ और यहां भक्तों में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment