किरोसिन छीड़ककर घायल महिला की हुई मृत्यु , शव पहुँचते ही गांव में मातम पसरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – झारखण्ड

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार :
केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गाँव निवासी रौशन चौधरी की पत्नी सोनम देवी की मौत सोमवार की रात्रि हो गई. मृतका सोनम देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को खैरवा गाँव पहुंचा. जिसे देख घर में कोहराम मच गया. मृतका के माता-पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका का अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सोनम देवी समुह का पैसा निकाली थी. जिसके बाद पैसा-लेन-देन को लेकर सोनम और उसके पति रौशन चौधरी में झगड़ा हुआ था. इससें आहत पत्नी सोनम देवी ने अपने शरीर पर किरोसिन उढ़ेल कर आग लगा लिया तथा पति को भी पकड़ लिया. इस घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परंतु स्थिति बिगड़ते देख सोनम को राँची ले जाया जा रहा था. जहाँ रास्ते में ही सोनम देवी की मौत हो गई.

Leave a Comment