प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने किया पाँच विद्यालयों का निरीक्षण

IMG-20220304-WA0069.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार :
गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा किया गया. इस क्रम में मध्य विद्यालय केतार, प्राथमिक विद्यालय केतरी, स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय छाताकुंड, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय परती का निरीक्षण किया गया. इसमें प्राथमिक विद्यालय केतरी की विद्यालय प्रभारी सुषमा कुमारी विद्यालय से गायब मिली. जिसके बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा उनकी हाजिरी काटी गई. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रभारी सुषमा कुमारी के द्वारा पिछले चार-पांच दिनों से लगातार छुट्टी के लिए आवेदन दिया जा रहा था. जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है.

About the Author

Leave a Reply