सात विधानसभा के 92 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला 28 लाख 7562 मतदाता,3090 पोलिंग पार्टियों रवाना

IMG-20220307-WA0039.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। से छह जगहों से कुल 3090 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। आइटीआई कालेज तुलसीपुर से जखनियां विधानसभा, पीजी कालेज गोराबाजार से सैदपुर विधानसभा, नवीन स्‍टेडियम गोराबाजार से जंगीपुर और सदर विधानसभा, स्‍वामी सहजानंद पीजी कालेज से जहुराबाद विधानसभा, राजकीय पालिटेक्निक कालेज रौजा से जमानियां विधानसभा, लंका मैदान से मुहम्‍मदाबाद के‍ लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। मतदान कराने के लिए करीब 13612 कर्मचारी लगाये गये हैं। 313 पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है। कर्मचारी पहले काउंटर से अपना ड्यूटी पत्र लेकर पार्टी के साथ इवीएम और दस्‍तावेज को साथ में रखकर मिलान करके निर्धारित वाहन में बैठकर मतदान स्‍थल पर रवाना हो रहे हैं। जिले को कुल 25 जोन, 253 सेक्‍टर में विभाजित किया गया है। जिले में कुल 1616 मतदेय सेंटर, 3090 मतदेय स्‍थल बनाये गये हैं। 1920 मतदेय स्‍थलों पर वेबकास्टिंग करायी जायेगी। सोमवार को सात विधानसभा के 92 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला 28 लाख 7562 मतदाता करेंगे।

About the Author

Leave a Reply