बाईक दुर्घटना में युवक घायल

IMG-20220313-WA0074.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार :
केतार – पाचाडुमर मुख्य पथ के राज घाटी में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक नवनीत प्रजापति उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नावाडीह निवासी नवनीत प्रजापति पाचाडुमर से केतार की ओर आ रहा था. इसी क्रम में राज घाटी में बाइक ज्यादा स्पीड होने के कारण बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें उक्त बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में बाइक चालक को स्थानीय ग्रामीणों एवं मौके पर दल बल के साथ पहुंचे प्रशिक्षु दरोगा संजय हेंब्रम के द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र केतार में तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया. जिसके बाद गंभीरावस्था को देखते हुये सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गय. जहां युवक का इलाज चल रहा है.

About the Author

Leave a Reply