सड़क मरम्मती की जाँच करतेअधिकारी

IMG-20220314-WA0015.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार : गढ़वा
पथ निर्माण विभाग से 97 लाख की लागत से बन रहे केतार से नगर उंटारी तक सड़क मरम्मती एवं सुंदरीकरण में अनियमितता की जाँच सोमवार को विभागीय जेई निलेश सिंह के द्वारा किया गया. इसमें कर्पूरी गेट के समीप सड़क के किनारे बन रहे फेबर ब्लाक एवं नाली निर्माण में अनियमितता की पुष्टि हुई. जेई ने उक्त कार्य करा रहे संवेदक को फटकार लगाते हुये तत्काल उक्त फेबर ब्लॉक को उखाड़कर फेबर ब्लॉक के नीचे क्रेसर राख को लोलर से विधिवत रोलिंग कराकर ही फेबर ब्लाक बिछवाने का निर्देश दिया गया. जेई ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऐसा नहीं करने पर उक्त कार्य के बिल का भुगतान नहीं किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि शनिवार को निर्माण के कुछ घंटे बाद ही फेवर ब्लॉक धंस गया था. जिसके बाद झामुमो नेता झामुमो नेता रामविचार साहू, अजय वर्मा, कामेश्वर सिंह की अगुआई में ग्रामीणों ने विभाग से इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद स्कूटीव इंजीनियर के निर्देश पर सोमवार को जेई नीलेश सिंह जांच करने पहुंचे थें इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह, रामविचार साहु, कामेश्वर सिंह, सुरेश कुमार, मनोरंजन गुप्ता, छोटन सिंह आदि उपस्थित थें.।

About the Author

Leave a Reply