टातीदीरी कोचिंग सेंटर में विदाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

IMG-20220316-WA0000.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

बिद्या कोचिंग सेंटर टातीदीरी में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।ईस कार्यक्रम में पूर्व सामुदायिक संगठन, जिला परियोजना प्रबंधक इकाई गढवा सह कोचिंग के निर्देशक बिनोद प्रसाद गुप्ता ने सभी छात्र छात्रों को पठन पाठन सामग्री उपहार स्वरूप देकर कोचिंग से बिदा किया ।
छात्र छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय मे शिक्षा जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, इसके बिना स्वयं के विकास, समाज के बिकास, देश के विकास के कल्पना करना बेईमानी होगी । यह अमुल्य धन है, यह कभी भी घटता नहीं है, जीतना बांटा जाए उतना ही बढ़ता है ।
पहले के जमाने में कोचिंग के सुविधा नहीं होने के कारण गरीब के बच्चे अपना पढ़ाई छोड़ देते थे, ईस लिए हमने अपने गाँव में कोचिंग खोला ताकि हमारे आस पास के छात्र छात्रों को पढाई से वंचित ना रहना पड़े और पढकर अपने माता पिता के नाम रौशन कर सके।
हमारे कोचिंग में जिनके माता पिता के आर्थिक स्थिति खराब है, वैसे छात्र छात्रों को कम खर्च पर हमारे कोचिंग में तैयारी करवाया जाता है ।असहाय छात्र छात्रों को निःशुल्क, माता-पिता दोनों में से एक के नहीं होने पर भी 50 % , माफ किया जाता है ताकि छात्र छात्रों को पठन पाठन में कभी भी दिक्कत न हो यह सेवा लगातार दस साल से किया जा रहा है ।हमारे कोचिंग के मुल उद्देश्य यह है कि समाज के सभी लोग पढ़ाई करें और आगे बढ़े अभी तक 30 छात्र छात्रों को नि: शुल्क पढ़ाया जा रहा है ।उनहोंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों/बच्ची के उज्जवल भविष्य हेतू हमारे कोचिंग में नामांकन करवाएं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी, मधु कुमारी, खुशबु कुमारी, ममीता कुमारी, आदि उपस्थित थें

About the Author

Leave a Reply