धुरकी सिएचसी में टिकाकरण दिवस आयोजित किया गया

IMG-20220316-WA0045.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को टीकाकरण दिवस आयोजित किया गया. इस दौरान डॉ गौतम ने टीकाकरण पर विशेष जानकारी देते हुए उपस्थित सभी एएनएम एवं सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि 2 साल कोविड-19 में गुजरे गये जो 16 मार्च को टीकाकरण दिवस के रूप में हम लोग मना रहे हैं. टीकाकरण कार्य को सफल बनाने मे सभी एएनएम एवं सहिया का अहम योगदान रहा है. उसमे भी जो उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएनएम एवं सहिया हैं उन्हें सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आज से 12 से 14 साल के बच्चों को टीकाकरण की शुरुआत कर दी गयी है जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत इस उम्र के सभी बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा. इसकी शुरुआत हो गयी.इस दौरान सम्मानित किये जाने वाले घघरी के एएनएम श्याम सुंदरी देवी कदवा उर्फ लिखनी धौरा के एएनएम सालिना लकड़ा एवं धुरकी के एएनएम सरिता करकेटा एवं सहिया मे उर्मिला देवी एवं शीला देवी को गौतम यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

About the Author

Leave a Reply