भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने आज तीन सेट मे अपना नामांकन पत्र दाखिल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। स्थानीय निकाय के भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने आज तीन सेट मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इससे पहले केन्द्रीय चुनाव कार्यालय अवध पैराडाइज वंशीबाजार से नामांकन के लिये विशाल सिंह चंचल ने पैदल ही पुर्वाह्न 11-30 बजे जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,पुर्व मंत्री डा संगीता बलवन्त,पुर्व विधायक सुनीता सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह एवं अन्य तमाम भाजपा नेताओं और ग्रामप्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों,जिला पंचायत सदस्यों के साथ भारी जन सैलाब वंशीबाजार,चुंगी,सिंचाई विभाग चौराहा होते नामांकन स्थल की ओर नारे लगाते हुए सांसद तिराहा पहुंचा जहां बैरिकेडिंग से समर्थकों प्रशासन द्वारा रोक दिया गया।और प्रस्तावको के साथ भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल राइफल क्लब स्थित नामांकन स्थल पहुंचे। और तीन सेटों मे अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष सौपा तथा प्रस्तावको की सहमति प्रस्तुत किया।प्रस्तावको मे नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, राजकुमार झावर,राजन सिंह,सीता सिंंह,धर्मेंद्र शर्मा, श्रवण प्रजापति,योगेन्द्र सिंह,मनोज गुप्ता,अभय सिंह, हिमांशु सिंह सहित आदि अन्य लोग रहे।
इस अवसर पर विशाल सिंह ने नामांकन पश्चात कहा कि विगत 6 वर्ष के काम काज,भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों के बल पर यह चुनाव पुरी तरह से भाजपा के पक्ष मे है।उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव मे हम एक निर्दल प्रत्याशी के रूप मे हमने विजय हासिल किया था इस बार तो हमारी पहचान देश के सबसे बडे राजनैतिक दल के प्रत्याशी के रूप मे है। विपक्षीयों द्वारा आपको अभिमन्यु की तरह घेरने के एक सवाल पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि जीत अर्जुन की होगी और बगल मे खडे डा विजय यादव की ओर इशारा कर कहा भगवान कृष्ण हमारे साथ है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, श्यामराज तिवारी,सुनिल सिंह,योगेश सिंह,रामनरेश कुशवाहा,पप्पू सिंह,डा प्रदीप पाठक, अभिमन्यु सिंह,गोपाल राय,पवनजय पांडेय,शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य ल़ोग उपस्थित थे।

Leave a Comment