विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद प्रधानों ने दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय पर घण्टों दिया धरना,किया नारेबाजी, प्रदर्शन

IMG-20220324-WA0008.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी ब्लॉक में विकास खण्ड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के निरंकुश रवैये व बढ़ रहे कमीशनखोरी से आजिज आकर आज प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के ज्यादातर ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया और पंचायत व विकास विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया ,प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों सहायक विकास अधिकारी पंचायत व खण्ड विकास अधिकारी को कोई मतलब नहीं है कि विकास का ख़ाका कैसे खींचा जाए , कोई भी काम लेकर हम यहां आते भी है तो यहां के अधिकारी दस चक्कर दौड़ाते है | रजखड़ ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि आलम यह है कि ग्राम प्रधानों की स्थिति भेड़ बकरी चराने वाले चरवाहों से भी दयनीय हो गयी है और उधर जनता गांव में विकास की उम्मीद लगाये बैठी है|धूमा के प्रधान राम प्रसाद यादव ने कहा कि सामग्री आपूर्ति की दर पीडब्लूडी के पुराने रेट पर है और वर्तमान में गिट्टी ,सीमेंट ,बालू, सरिया ईंटो के कीमते आसमान छू रही है | स्टीमेट रेट के मुताबिक सरिया 4897 प्रति कुंतल
बालू 550 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर , गिट्टी 1465 रुपये प्रति घनमीटर ,सीमेंट 326 रुपये प्रति बोरी है जबकि वर्तमान में कोई भी सीमेंट 340 रुपये बोरी से कम नहीं है सरिया 8 हजार रुपये प्रति कुंतल वैसे बालू व गिट्टी के कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है | जो कार्य प्रगति पर है और तय रेट पर उनकी स्टीमेट बनी हुई है उस रेट पर कार्य की लागत पूरी नहीं हो पा रही है और विभागीय कमीशन के बाद कार्यों पर टूट पड़ जा रही है | लिहाजा हम प्रधान चाहते है कि ब्लॉक में कमीशन बन्द हो और काम सप्लायरों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में मानक के अनुसार कराया जाए ,अब यह नहीं होगा कि काम हम कराए और कार्य के एवज में मिलने वाला भुगतान सप्लायर हम प्रधानों को ना देकर पहले अपनी औऱ अधिकारियों की हिस्सेदारी बांट ले| और अंत मे बचे खुचे भुकतान कार्य कराने के एवज में हमें सौंपा जाए | उन्होंने मांग किया कि है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य जिस ग्राम प्रधान के द्वारा कराया गया है उसका भुकतान प्रधान के हाथ में मिले जिससे काम की लागत निकल सके|उन्होंने मांग किया कि ग्राम पंचायतों आपूर्ति हो रहे सामग्रियों की शेड्यूल रेट बढ़ाया जाए तभी नए काम हो सकेंगे|इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों ग्राम प्रधान को चार्ज दिलवाए जाने की मांग ,ग्राम प्रधान व सचिव व तकनीकी सहायक व एडीओ पंचायत के बीच आपसी सामंजस्य हेतु नियमित अंतराल पर बैठक , वर्षों से एक ही गांव में पड़े ग्राम पंचायत सचिव ,तकनीकी सहायक कि सफाईकर्मियों का स्थानन्तरण ,मनरेगा में प्रधानों के अनदेखी पर रोक ,मनरेगा ,राज्यवित्त आदि का भुकतान वित्त आयोग द्वारा जल्द कराए जाने तथा ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायतों में अपनी उपस्थिति निर्धारित कराए जाने को लेकर डीपीआरओ के नाम संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह को सौंपा , सभी समस्यायों का निराकरण किये जाने के आश्वाशन पर ग्राम प्रधान ढाई घंटे बाद लगभग 2 बजे धरने से हटे|इस मौके पर ग्राम प्रधान धनौरा सुभाष कुमार, मुरता प्रधान शिव कुमार, पिपरडीह प्रधान सुरेंद्र सिंह, मलदेवा प्रधान निरंजन जायसवाल, बुतबेढवा प्रधान सजंय गुप्ता, घीवहीँ प्रधान कृपाशंकर, सलैयाडीह प्रधान किंशु, गोइठा ग्राम प्रधान गरीबा पाल, डेवढ़ी प्रधान श्रीकांत , फुलवार प्रधान दिनेश यादव, दिघुल प्रधान जगतनारायण, के साथ कई गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply