दुद्धी ब्लॉक में प्रधानों ने भाजपा एमलसी प्रत्याशी विनीत सिंह के निर्विरोध निर्वाचन तय होने की खुशी में मुँह मिठाकर दिए बधाई

IMG-20220324-WA0009.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| ब्लॉक परिसर में आज भाजपा एमएलसी प्रत्याशी विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय होने की खबर मिलते ही प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान धनौरा सुभाष कुमार, मुरता प्रधान शिव कुमार, पिपरडीह प्रधान सुरेंद्र सिंह, मलदेवा प्रधान निरंजन जायसवाल, बुतबेढवा प्रधान सजंय गुप्ता, घीवहीँ प्रधान कृपाशंकर, सलैयाडीह प्रधान किंशु, धूमा प्रधान राम प्रसाद, गोइठा ग्राम प्रधान गरीबा पाल, डेवढ़ी प्रधान श्रीकांत , फुलवार प्रधान दिनेश यादव, रजखड़ प्रधान राजू, सहित ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर भाजपा एमलसी प्रत्याशी विनीत सिंह के निर्विरोध निर्वाचन तय होने की खुशी में मुँह मिठाकर बधाई दिया है। बता दे कि भाजपा एमएलसी प्रत्याशी विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है क्योंकी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है । वही सपा के प्रत्याशी रमेश यादव का नाटकीय ढंग से पर्चा वापसी लेना चर्चा का विषय बना हुआ है|

About the Author

Leave a Reply