दुद्धी नगर में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चलाया चेकिंग अभियान, 56 हजार की हुई वसूली

IMG-20220324-WA0011.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – नगर में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकाया विद्युत बिल की वसूली व अवैध कनेक्शन करने वालों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल कुल 56 हजार रुपये की वसूली की गई और अवैध कनेक्शन को कटवा दिया गया है। इस दौरान जेई अनिल कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया विद्युत बिल जमा नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध भी आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी। इस दौरान TG-2 उमेश कुमार,जावेद अहमद,ओमप्रकाश सिंह,लाइनमैन रविन्द्र, विंध्याचल, गयासुद्दीन,अशोक कुमार,जहाँगीर हुसैन व मीटर रीडर अभिषेक गुप्ता व सतेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।।

About the Author

Leave a Reply