तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार :
केतार- भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर केतार- भवनाथपुर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे 12 मृत भेड़ को देखकर आस-पास के गांव में सनसनी फैल गई. उक्त भेड़ों को सबसे पहले गुरुवार की सुबह राहगीरों ने देखा. तत्पश्चात राहगीरों ने भेड़ पालकों के गांव पाल नगर में इसकी सूचना दी. इसकी सूचना सुनते ही दर्जनों भेड़ पालक मौके पर पहुंचकर भेड़ की शिनाख्त करने लगे. परंतु भेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई. घटना स्थल पर चारपहिया वाहन के घुमने की झाड़ियों में निशान थी. जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि उक्त भेड़ियों को बाहर से मारकर लाकर फेका गया है.बताते चलें कि दो दिन पूर्व में भी गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव में करीब 30 भेंड सहित वृद्ध भेड़ पालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. वहीं एक वृद्ध की हालत गंभीर है. इस घटना से भेड़ पालकों में दहशत बनी हुई है उक्त घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि दल- बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयें हैं.





