तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार :
थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव में गुरुवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां लगा ट्रांसफार्मर लोड के कारण गुरुवार कि सुबह धूं-धू करके जल गया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर के जल जाने से करीब 50 घरों में अंधेरा छा गया. वहीं दर्जनों मोटर के कनेक्शन धारियों को सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है. मौके पर अनुज प्रसाद, शिव शंकर चेरों, अभिजीत प्रसाद, रवि कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, रोहित प्रसाद आदि उपस्थित थें.





