तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार कि रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड के खुटिया गांव के मुख्य चौराहे पर गुरुवार की रात्रि भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दो गोला चैता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी मिठू जायसवाल एवं भाजपा नेता इंद्रमणि जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की.इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सदानंद कुमार अपने दल बल के साथ उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मिठू ने कहा कि आज खुटिया पंचायत में चैत नवमी के शुभ अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाईचारा का संदेश देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राम नवमी के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मुस्लिम समुदाय के इस्लाम खाने कार्यक्रम आयोजित किए हैं. यह कार्यक्रम लोगों को आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दे रहा है. जिसे हम सबों को बनाए रखने की आवश्यकता हैं. उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए ताकि लोगों को जहां मनोरंजन होगा वही आपसी प्रेम भी बढ़ेगी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता इंद्रमणि ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक इस्लाम खाने ने राम नवमी के अवसर पर राम की वंदना करा कर लोगों को जहां मनोरंजन किया है वही समाज के लोगों को एक अच्छा संदेश भी दिया है जिससे आपसी सौहार्द बढ़ती है. इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक इस्लाम खान ने कहा कि हमने सभी धर्मों को सम्मान करते हैं. धर्म और मजहब यह नहीं सिखाता कि आपस में बैर रखें. हम एक दूसरे धर्म का सम्मान करते हैं . इसी को देखते हुए राम नवमी के अवसर पर गांव में भक्ति बंदना का आयोजन किया है. इस दौरान यूपी के जौनपुर से आई गायिका अनीता राजभर एवं जियाउद्दीन ने देवी बंदना एवं शिव पार्वती की गीतों पर झूमने को मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का संचालन इकबाल अंसारी ने किया वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरेश यादव गोपाल कोरवा त्रिवेणी कोरवा इकराम खान आदि ने सहयोग किया कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव अखिलेश पासवान दामोदर जायसवाल आदि लोगों ने संबोधित किया.






