Indian Railways IRCTC की ‘भारत गौरव ’ को नेपाल में मंजूरी, कराएगी प्रभु राम से जुड़े स्थलों के दर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

भारतीय रेलवे समय समय पर यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज पेश करती रहती है। अब रेलवे की ओर से भगवान राम के जीवन से जुड़े स्‍थलों के दर्शन कराने के लिए भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की गई है। यह उन सभी जगहों पर जाएगी, जहां भगवान राम से जुड़ी हुई यादें हैं। इसी क्रम में यात्रियों को नेपाल ले जाने का भी प्‍लान है। इसे लेकर नेपाल सरकार ने बुधवार को आईआरसीटीसी की ‘भारत गौरव’ ट्रेन को वहां संचालित करने के लिए हरी झंडी दे दी।

यह भारत से पहली पर्यटक ट्रेन होगी, जो लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पड़ोसी देश में ले जाएगी। ट्रेन नेपाल में भगवान राम से जुड़े डेस्टिनेशन जैसे- धनुषा पहाड़, बावन बीघा क्षेत्र, मां जानकी जन्मस्थली मंदिर और श्री राम विवाह स्थल के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन।

Leave a Comment