तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता/इब्राहिम खान
दुद्धी सोंनभद्र-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार है अस्पताल में दुर्गंध के चलते मरीजों को रहना दुश्वार हो गया है वहीं अस्पताल के हाकिम इस मामले से बेखबर है। तहसील मुख्यालय दुद्धी से 600 मीटर की दूरी पर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी है जहाँ पर हॉस्पिटल की स्थिति बहुत ही खराब है । मरीज अपना इलाज कराने के लिए जाते है लेकिन यदि गन्दगी रहेगी ,दुर्गन्ध उठेगा तो मरीज के साथ अटेंडेन्ट भी बीमार पड़ जायेगा । आज जब भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल के दुर्गम भरी हालात से रूबरू हुए और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी। उसके बाद उप जिला अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे कुछ वार्डो का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान हैं शौचालय में पानी नहीं आता है लोग मरीज इस समस्या को लेकर खासे परेशान रहते हैं कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की गई लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता। भाजपा नेता जिलाधिकारी से अस्पताल में दुर्गंध सफाई और अन्य समस्याओं का समाधान तत्काल किए जाने की मांग किया है आंदोलन की चेतावनी दी है।






