ग्रामीणों ने झूठे मुकदमे को वापस नहीं लेने पर, आंदोलन करने की दी चेतावनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण के विरोध में टाटीदीरी गांव के ग्रामीणों ने झूठे मुकदमे को वापस नहीं लेने पर, आंदोलन करने की चेतावनी दी।

गढ़वा धुरकी कहा गया है, दान महादान होता है। दान करने वाले दाता का नाम अमर होता है। लेकिन धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी जमीन धार्मिक स्थल के लिए दान कर दिया था, लेकिन उसी गांव के धार्मिक स्थल पर जबरन मकान निर्माण कर अपना मालिकाना हक साबित करना चाहा। उसी के विरोध में ग्रामीणों ने 19 सितंबर को टाटीदीरी गांव में पूजा स्थल एवं धार्मिक स्थान पर अवैध निर्मित मकान को हटाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया था। वहीं टाटीदीरी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को एक बैठक कर नामजद ग्रामीणों पर हुए झूठे मुकदमे वापस करने एवं सीआई विभूति नारायण सिंह पर कारवाई करने की मांग कर रहे थे। बताते चलें कि धुरकी अंचल के टाटीदीरी गांव में 19 सितंबर सोमवार को भूमि की नापी कराने गये अंचल निरीक्षक विभूति सिंह एवं अमिन इकबाल अंसारी को वहां के ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी के सामने खड़े होकर उनकी भी गाड़ी रोकी दी थी, और रोष प्रदर्शन करने लगे। मामला था कि टाटीदीरी शिव मंदिर के सामने करीब तीन डिसमिल भूमि बहुत पहले मौखिक रूप से अनुदान में मिली थी. जिस भूमि मे एक सार्वजनिक कुप निर्माण हुआ था। उक्त भूमि को गांव के शंभू साह अपनी भूमि बता कर उक्त भूमि पर भवन निर्माण करा दिया है। जिसका विरोध ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में लिखित रूप से आवेदन देकर किया था, और कहा था कि उक्त भूमि दान की है। जिसमें हम लोग बहुत पहले से दुर्गा पूजा करते आ रहे हैं उसी भूमि में नाटक मंचन भी सदियों से हुआ करता है, परंतु शंभू साह के द्वारा मलिकाना हक दिखाकर उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इसी के आरोप में सोमवार को अंचल निरीक्षक विभूति सिंह अमीन इकबाल अंसारी धुरकी थाना के दल बल के साथ भूमि माफी करने पहुंचे थे। विवादित‌ तीन डिसमिल भूमि मापी को लेकर अंचल कर्मी मापी कर रहे थे इसी में ग्रामीणों का कहना था कि पहले भूमि में बना मकान के दरवाजा को तोड़कर कुप का रास्ता खाली कराएं। उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं इसी बात को लेकर अंचल कर्मी व ग्रामीणों की बात को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क अवरुद्ध कर सड़क जाम कर दिया था सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी अंचल निरीक्षक एवं अमिन को 4,5घंटे तक जाम रखा गया था इसी के आरोप में अंचल निरीक्षक ने धुरकी थाने मे लिखित आवेदन देकर वहां के एक दर्जन ज्ञात एवं अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि ग्रामीण के द्वारा जमीन मापी करने में अवरुद्ध उत्पन्न कर अचंल कर्मियों को बंधक बना गया था । वहीं मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी के आश्वासन के बाद के सभी को मुक्त किया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अचंल निरीक्षक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है । मामले को छानबीन किया जा रहा है इसमें जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। विरोध करने वालों में नीरज साह, अखिलेश पासवान, महाजन साह, राधेश्याम पासवान, मोती चंद ठाकुर, भोला साह, निरंजन साह सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुखिया शगुनी राम, पंकज शाह, विरेन्द्र विश्वकर्मा ,सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment