गोबर्धन पूजा व यादव समिति का हुआ गठन

IMG-20221004-WA0008

सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का किया गया चयन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत फुलवार में यादव सभा व गोबर्धन पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक हरिशंकर यादव पूर्व प्रधान दिघुल हरिहर यादव व जगतनारायण यादव के गरिमामयी उपस्थिति में आहूत किया गया। जिसमे यादव सभा का संगठन तैयार करने व गोबर्धन पूजा के शुभ अवसर पर किया जाने वाला ऐतिहासिक पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न करने पर विचार किया गया बैठक में ग्राम पंचायत की पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष दसई यादव व महासचिव पप्पू यादव को बनाया गया।जिसका समर्थन बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने ताली बजा कर किया।उपाध्यक्ष पद के लिए रामप्यारे यादव को नामित किया गया है।कोषाध्यक्ष पांचू राम यादव को बनाया गया व संगठन मंत्री का जिम्मेदारी मक्खन यादव को दिया गया।और समिति का संरक्षक दिनेश कुमार यादव ग्राम प्रधान फुलवार को बनाया गया।जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरजमन यादव अंगद यादव राधेश्याम यादव वीरेन्द्र यादव संजय यादव संदीप यादव अशोक यादव हरिदास यादवमहेंद्र यादव रामप्रसाद यादव खुशहाल यादव बासदेव यादव उमेश यादव बिहारी यादव राजेश यादव राजकुमार यादव सूरजदेव यादव नंद कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं।

About the Author

Leave a Reply