तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की निधन की खबर सुनकर क़स्बे शोक की लहर दौड़ गयी| जगह जगह शोक सभा का आयोजन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी|
क़स्बे के डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन पर पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड के नेतृत्व में सपाईयों ने मुलायम सिंह के चित्र पर दीप व धूप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इसके बाद दो मिनट का मौन रख उनके मृत आत्मा की शांति की कामना की|इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम , अवधनारायण यादव , गौस मोहम्मद खान ,बुन्देल चौबे , राकेश अग्रहरी , हरिहर यादव ,प्रेमचंद यादव ,राजू शर्मा , पंकज कुशवाहा , अभिनय कुमार बिट्टू ,अजय यादव ,बुद्धिनारायण यादव ,अवधेश नाथ मिश्रा के साथ काफी संख्या में सपाई मौजूद रहे|
उधर सिविल बार एसोसिएशन और दुद्धी बार एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रुप से मुलायम सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ |
वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और 8 बार एमएलए ,सात वार एमपी और एक बार एमएलसी रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक पिछड़ों और समाजवादी आंदोलन के मसीहा , धरतीपुत्र मुलायम सिंह के निधन पर भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति है| कचहरी में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी| इस अवसर पर वक्ताओं ने माननीय मुलायम सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर काफी प्रकाश डाला| कहा कि मुलायम सिंह के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पर बड़े-बड़े वाद कक्ष निर्माण कराए गए थे और अधिवक्ता कल्याण निधि में राज्य सरकार द्वारा धन का आवंटन भी उन्हीं कार्यकाल में किया गया सभी अधिवक्ताओं ने उनके इस योगदान को इस अवसर पर याद भी किया| इस मौके पर दुद्धी बार अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ,सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ,उमेश चंद ,आशीष कुमार के साथ काफी संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे|





