मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर डीसीएफ चेयरमैन ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना।।

IMG-20221011-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
(दुद्धी) सोनभद्र- उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा, धरतीपुत्र, समाजवादी पार्टी के संस्थापक , तीन बार के मुख्यमंत्री ,देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती हुए थे ,उन्हें यूरिन में इंफेक्शन के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या थी। 82 वर्ष की उम्र में आज उनका निधन हो गया जो राजनीति में एक अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन पर श्रद्धाजंलि व्यक्त करता हूँ। और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिवार वालो को ,शुभचिंतकों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे।

About the Author

Leave a Reply