लापता: घर से मजदूरी करने गए व्यक्ति लापता सनहा दर्ज

IMG-20221013-WA0024

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार थाना में पत्नी ने पति का लापता होने की सनहा दर्ज कराई व लिखित दर्ज के अनुसार पति देवेन्द्र सिंह 49 वर्ष पिता राम प्रसाद बैगा ग्राम केतार टोला बैगई थाना केतार जिला गढ़वा का निवासी है। पत्नी धनावत देवी ने बताया की 12/10/22 को शुबह 5 बजे घर से यह कह कर निकले की हम संतोष प्रसाद पिता राम विचार साहू ग्राम केतरी थाना केतार ट्रेक्टर पर काम करने जा रहे हैं प्रत्येक दिन मजदूरी करके शाम 7 बजे तक वापस लौट जाते थे लेकिन 12/10/22 को 7-8 बजे शाम तक वापस नहीं लौटे तो मै और मेरा बेटा खोज बीन करने के लिए निकली पूरा गांव खोजने के बाद कोई पता नहीं चला तो इसके बाद केतार बजार तथा अगल बगल के गांव खोज बीन किया गया। परंतु कुछ पता नहीं चला उन्होंने बताया कि रंग सांवला कद 5 फिट 5 इंच दुबला पतला एवं उजला गंजी और कला लोवर पहने हुए हैं। कहीं पता चले तो 9370001396 पर कॉल कर संपर्क करने की अनुरोध किया ।

About the Author

Leave a Reply