धुरकी प्रखंड एक-एक जनसमस्या को दूर करने का भरपूर प्रयास करूंगा – बीडीओ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी गड़वा से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

आज धुरकी प्रखंड के गनियारी
कला पंचायत के दुर्गा मंडप स्थान में धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे। एंव वहां के आदिम जनजाति व आदिवसी एंवम अति पिछड़ी परिवारों को जागरूक करते हुये कहा कि सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लें एंव कल्याण विभाग के सभी योजनाओं का कैसे लाभ लें इस बारें में प्रखंड विकास पदाधिकारी विस्तृत रूप से जानकारी दिये।
जानकारी देते हुये उन्होंनें कहा कि आप सभी तक योजनाओं का पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। एंवम धुरकी प्रखंड एक-एक जनसमस्या को दूर करने का भरपूर प्रयास करूंगा।
इस मौके पर धुरकी सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि धुरकी प्रखंड के एक-एक जनसमस्याओं को हमलोग पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि के माध्यम से दूर करनें का भरपूर प्रयास कर रहें हैं।
इस मौके पर धुरकी सर्व आदिवासी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव सुनिल कोरवा जी, उपमुखिया प्रतिनिधि तौसिफ अंसारी, पुर्व मुखिया कामेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, वार्ड सदस्य बैजनाथ कोरवा, मनोज सिंह, बब्लू राम, बसंती देवी, अरूण सिंह, संतोष लोहरा, संतोष सोनी, उमेश यादव, असगर अंसारी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment