तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड क्षेत्र के गनियारी काला पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन परिसर मे पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे शिविर का उद्घाटन प्रमुख शांति देवी जिप सदस्य सुनीता कुमारी, मुखिया शम्भु गुप्ता वीडिओ अरुण कुमार सिंह ने सामुहिक रूप से फिता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने गनियारी कला पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र भी बारी-बारी से दिया गया, बीडीओ ने कहा की राज्य के सीएम के निर्देश पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सभी प्रारूप और सरकारी योजनाओ की संपूर्ण रूप से इस निमंत्रण पत्र मे जानकारी लिखी गई है और निमंत्रण पत्र को पढ़ने के लिए सभी वार्ड सदस्यो से बीडीओ ने अपील भी की है। वहीं बीडीओ ने शिविर मे आए ग्रामीणो से कहा है की राज्य सरकार की मंशा है की सभी अधिकारी अपने दफ्तर मे ना बैठकर सीधे गांव और पंचायत मे रूख करें और सरकार की जितनी भी गरीब जरूरतमंद योग्य लोगो के लिए योजनाएं चल रही है इसका सीधा लाभ उन्हे गांव मे पहुंचकर दिया जाए। वहीं इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणो से कहा की आपकी जो समस्या है तथा जो भी जरूरत है वह सीधा शिविर मे आएं और जिस विभाग से उन्हें काम है उस विभाग के स्टाॅल पर अपना आवेदन दे सकते हैं। बीडीओ ने कहा की उनका प्रयास है की ज्यादा से ज्यादा आवेदन पर कार्यावाई त्वरित रूप से शिविर मे ही हो, वहीं शिविर मे नही होने पर ग्रामीण को आवेदन प्राप्ति की रसीद दी जाएगी और तीस दिनो के अंदर हर हाल मे ग्रामीण के आवेदन पर कार्यावाई निश्चित रूप से किया जाएगा। इस दौरान बीएओ अंबुज कुमार, बीपीआरओ चंद्रकिशोर, अनिरुद्ध गुप्ता, पंचायती राज कोडिनेटर जीतेंद्र कुमार, आवास कोडीनेटर मनिष कुमार, सहायक ताहिर हुसैन सहित सभी विभाग के कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।






