तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे के कब्रिस्तान के पास एनएच 39 पर मंगलवार की शाम साइकिल सवार दूध विक्रेता को टीयूबी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया ,राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल को स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया उधर परिजन निजी वाहन से इलाज हेतु पीड़ित को लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रजखड़ घाटी चढ़ते समय उसकी मौत हो गयी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र गोपाल निवासी बीडर मंगलवार की शाम बाजार से वापस अपने घर जा रहा था कि जैसे ही वह कब्रिस्तान के पास पहुँचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार टीयूबी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गभीर रूप से घायल हो गया था|जिसका जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी|क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गोपाल के तहरीर पर मामले में अभियोग पंजीकृत कर वाहन को कब्जे में लिया गया है|






