डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गांव में सघन जांच और जागरूकता के साथ डेंगू रोधी एंटी लारवा का छिड़काव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी में 5 मरीजों के डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के द्वारा जिस गांव के मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले उस गांव में सघन जांच और जागरूकता के बारे में और डेंगू रोधी एंटी लारवा छिड़काव करवाया गया।इसके लिए 2 टीम गठित की गई थी दोनों टाइम अलग-अलग ग्राम खजूरी, निमियाडीह, धनौरा, मनबसा में कैंप लगाकर लोगों को डेंगू का जांच,मलेरिया का जांच एवं गांव में एंटी लारवा का छिड़काव एवं डेंगू से रोकथाम हेतु जागरूकता किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर गौरव सिंह, डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉ दिलीप, विष्णु दयाल ,लक्ष्मण, सुरेश गुप्ता, स्टाफ नर्स शशि कला मौजूद रही। ग्राम खजुरी एवं निमिया डी के मरीज बाहर से काम कर के आए हुए थे।

Leave a Comment