खेल व्यक्ति को सहनशीलता ,सहिष्णुता व सामंजस्य बनाने की कला सिखाती – ब्रजेश कुमार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज शनिवार को पीजी कालेज क्रीडांगन मैदान पर किया गया| मुख्य अतिथि तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने विद्या की देवी माँ सरवस्ती के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया|नन्हे मुंहे बच्चों ने सरवस्ती वंदना व स्वागत गीत का मनमोहक प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया और तालियों के गड़गड़ाहट से समूचा खेल मैदान गूंज उठा| कार्यक्रम के क्रम में ध्वजारोहण कर रिबन काटकर मुख्यअतिथि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया इसके बाद विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता शुरू हो गयी|मुख्य अतिथि तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने बच्चों का हौसला औफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल का भी जीवन मे बड़ा महत्व है ,खेल हम को सहनशीलता व जीवन मे सामंजस्य बनाना सिखाती है ,खेल से सहिष्णुता सिखाती है|विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित होकर ब्लॉक स्तरीय खेल के मैदान तक पहचाना महत्वपूर्ण बात है ,हार व जीत कोई मायने नही रखता |हारने पर दुखी ना होकर अगला बेहतर प्रयास करें ,इसकी के उन्होंने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की| इससे पूर्व अतिथियों को माल्यार्पण कर बैच लगाकर स्वागत किया गया | खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने मुख्य अतिथि तहसीलदार को राधा कृष्ण की मोमेंटो भेंट की वहीं मुख्य अतिथि श्री वर्मा में शिक्षक से पीसीएस अधिकारी बने शिक्षक रिशान्त श्रीवास्तव को श्री गणेश जी की मोमेंटो भेंट किया| इस मौके पर एआरपी श्रवण कुमार ,मनोज कुमार , ऋषिनारायन , संतोष सिंह ,अखिलेश कुमार , वहीं अध्यापकगण में शैलेश मोहन ,रामरक्षा अविनाश कुमार , मनोज कुमार , आशीष कुमार,मो सलीमुल्लाह के साथ काफी संख्या में अध्यापक गण मौजूद रहें| कार्यक्रम का संचालन एआरपी श्रवण कुमार ने किया|

Leave a Comment