आस्था का महापर्व छठ पर्व खड़ना के रूप में प्रथम दिन का छठ व्रत प्रारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र। स्थानीय सतत वाहिनी नदी के छठ घाट पर आस्था का महापर्व छठ पूजा का खड़ना के साथ प्रथम दिन का छठ व्रत प्रारंभ हुआ,
लोक आस्‍था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। आज खरना के साथ ही व्रतियों के 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ हो गया है। इसके बाद शनिवार को सांध्‍यकलीन और रविवार को प्रातकालीन अर्ध्‍य है।खरना का दिन है. जहां छठव्रती रात में खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठी मैया का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करतीं है. खरना से मन की सफाई यानि पवित्रता होती है. छठ पूजा साफ-सफाई के साथ ब्रह्मचर्य के कठिन नियमों से जुड़ा हुआ है.खरना पूजा विशेषकर व्रती के मन की शुद्धता के लिए होता है. इस दिन व्रती स्वयं को मानसिक तौर पर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के लिए तैयार करता है. तन और मन की शुद्धता के बाद छठ पूजा का व्रत प्रारंभ होता है. खरना के दिन ही छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है, इसमें भी शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं. छठ का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की मदद से बनाया जाता है. प्रसाद में विशेष तौर पर ठेकुआ बनाते हैं,

Leave a Comment