बाबा संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जी महाराज की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया
भव्य भंडारे का आयोजन व अतिथियों को स्वागत सम्मान
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नन्द किशोर गुप्ता
दुद्धी /सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी नगर में काली मंदिर के समीप बाबा संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जी महाराज अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज के कुल गुरु के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया विधिवत पूजन अर्चन एवं आए हुए पंडित के मंत्रोचारण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहाअनिल कुमार मद्धेशिया बीज भंडार के द्वारा एवं हलवाई समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्यक्रम आयोजन को किया गया इसमें अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य हलवाई समाज के लोगों ने बड़चढ़कर इस कार्यक्रम में शामिल रहे, इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ हवन पूजन और माता तुलसी के पौधे को लगाया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया ध्वजा गीत के माध्यम से इस मौके पर आए हुए स्वजाती बंधुओं एवं अतिथि गणों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, इस मौके पर उपस्थित लोगों में संरक्षक कमलेश मोहन संरक्षक अनिल कुमार किसान बीज भंडार, अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विशुन चंद, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, महामंत्री शैलेश कुमार, उप महामंत्री अजीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगत नारायण , बैजनाथ गुप्ता जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सोनभद्र, प्रभात मोहन रेणुकूट, कमलेश मोहन,कमल कानू पूर्व चेयरमैन,अवधेश गुप्ता, शंभूनाथ गुप्ता, दीपक गुप्ता, अवधेश गुप्ता,अविनाश गुप्ता, आनंद कुमार एडवोकेट, शंभू नाथ, मोनू गुप्ता, अशोक कुमार, अंकेश कुमार,नंदकिशोर गुप्ता विंढमगंज,अजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,ओम प्रकाश एवं अन्य महिलाएं एवं बच्चे लोग शामिल रहे।






