महादेव क्रिकेट क्लब धरती डोलवा के द्वारा समर्पण समिति के ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

उद्घाटन मैच बुटवेढवा और बिलासपुर के बीच खेला गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धरतीडोलवा गांव में दिनांक 05/11/2022 से समर्पण समिति के ग्राउंड पर महादेव क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज महादेव क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि समर्पण समिति धरतीडोवा के खेल मैदान पर उद्घाटन मैच बूटवेढ.वा वर्सेस बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें आज बिलासपुर ने शानदार पारी खेलकर बुटवेढवा को धराशाई किया इस टूर्नामेंट में खेल के विजेता बनने वाले को 51 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी और उपविजेता को ₹21000 का नगद पुरस्कार और ट्राफी दिया जायेगा,उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धरतीडोलवा के ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद कुमार स्टेशन मास्टर अरविंद एसएसबी संजय पासवान यूपी पुलिस पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता जोखू लाल ड्राइवर एवं समस्त ग्रामवासी व समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment