खराब भोजन के लिए आवाज उठाया था गाजीपुर पुलिस लाइन से

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर। सोशल मिडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल विडियो गाजीपुर पुलिस लाईन का बताया जा रहा है। विडियो बनाने वाला शख्स कोई और नहीं खुद पुलिस लाईन में तैनात एक पुलिसकर्मी है। जो पुलिस लाइन के भोजनालय और बाथरूम में फैली गंदगी को दिखा रहा है। यह वही सिपाही है जो फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आया था। सिपाही मनोज कुमार का तबादला कुछ दिन पूर्व गाजीपुर हुआ है। विडियों में सिपाही कह रहा है की मैं वहीं सिपाही हूं जिसने फिरोजाबाद में खराब भोजन के लिए आवाज उठाया था। गाजीपुर पुलिस लाइन का विडियो वायरल करने वाला पुलिस का जवान कुछ माह पहले फिरोजाबाद में खराब भोजन को लेकर आवाज उठाया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। उस समय सिपाही का विडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके वाद उक्त जवान को गाजीपुर ट्रांसफर कर दिया गया। अब वही जवान गाजीपुर पुलिस लाइन का पोल खोलते हुए सफाई को लेकर एक विडियो वायरल कर दिया है।

Leave a Comment