तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
म्योरपुर/सोनभद्र(मिथलेश कुमार)
स्थानीय म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के झरइलटोला में गुरुवार की सुबह कुएं में एक अधेड़ का उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।मिली जानकारी कै अनुसार आरंगपानी के झरइलटोला में गुरुवार की सुबह कुएं में एक अधेड़ का उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।मृतक की पहचान धरमदेव(55) पुत्र कन्हैयालाल निवासी झरइटोला के रूप में हुई।सूचना पर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर आवश्यक पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।मृतक के पुत्र संतोष ने बताया कि पिताजी बुधवार की देर शाम बाइक द्वारा बाजार सामान लेने गए थे।काफी देर बाद भी घर नहीं लौटे तो हम लोगों ने काफी खोजबीन की पर उनका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह एक महिला कुएं पर पानी भरने गई तो पानी में उतराया शव देखकर शोर मचाया।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।मृतक के पुत्र की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






