डाक पार्सल वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/सोनभद्र(मिथलेश कुमार)

स्थानीय म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा व बिजपुर मार्ग के बीच म्योरपुर ब्लॉक परिसर के सामने मार्ग पर गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे रेणुकूट से म्योरपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार,अज्ञात आधार कार्ड के मुताबिक 56 वर्षीय छैलू पुत्र फेंकू निवासी के.सी.आई कालोनी हॉस्टल के पास रेनुकूट की सामने से आ रहे एक वाहन से आमने सामने टक्कर हो गई जिससे उपरोक्त व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।ब्लॉक में कृषि गोष्ठी में आए किसानों ने घायल को सी एच सी म्योरपुर पहुचाया ।वहा चिकित्साधिकारी डा राजन सिंह ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।मौके पर पुलिस पहुंच कर आधार कार्ड के आधार पर घर वालो से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। सूत्रों की माने तो अज्ञात वाहन डाक पार्सल का था जो मौका देख रेणुकूट की तरफ भाग निकला पुलिस उसकी भी तलास में जुट गई है।

Leave a Comment