धान क्रय केंद्र पर खरीदी न होने से किसानों मे आक्रोश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील के अंतर्गत धान क्रय केंद्रों पर सरकार के द्वारा 1 नवंबर से ही धान की खरीदी कराए जाने का आदेश आ चुका है परंतु संबंधित ओं की लापरवाही के कारण धान खरीदी से संबंधित प्रक्रिया के अभाव में किसानों का धान की खरीदी अभी नहीं हो पा रहा है इस बात को लेकर किसानों में आक्रोश है स्थानीय किसान मथुरा प्रसाद यादव ने बताया कि दुद्धी तहसील के सक्षम अधिकारी एसडीएम के द्वारा किसानों के धान खरीदी की सत्यापन की सूची अभी तक जारी नहीं किए जाने के कारण क्षेत्रीय किसानों का धान खरीद नहीं हो पा रहा है किसानों ने संबंधित अधिकारी से तत्काल प्रभाव से सत्यापन की सूची जारी कर धान खरीद शुरू कराए जाने की मांग की है

Leave a Comment