यूपी में सांप के काटने पर होने वाली मौत आपदा घोषित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सर्पदंश से होने वाली मौतों को राज्य आपदा घोषित कर दिया है यानी अब सांप के काटने से किसी की मृत होती है तो वह सरकारी मुआवजे का हकदार होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है जिसके मुताबिक अब सर्पदंश के मृतक के परिवार को सरकार की ओर से ₹400000 की आर्थिक मदद दी जाएगी इस आदेश के मुताबिक सर्पदंश के मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे घटना के 7 दिनों के भीतर उन्हें सरकारी मुआवजे की राशि मिलेगी यह सुनिश्चित करना हर जिला अधिकारी का काम होगा ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहल बहुत ही सराहनीय । आज तक किसी ने इतना बड़ा पैकेज देने के बारे में कभी सोचा नही है । उत्तर प्रदेश का विंध्याचल मण्डल के अधीन मिर्ज़ापुर, सोनभद्र,चन्दौली सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहाँ सर्पदंश से सैकड़ों लोग प्रतिवर्ष जीवन से हाथ धोते है ।

Leave a Comment