जनतंत्र पर योगी जी का जंगलराज हावी – प्रियंका गांधी
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता- उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी, सीएम योगी ने जीत पर बधाई दी लेकिन हिंसा को लेकर एक शब्द नहीं कहा
लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर तुरंत सख्त निर्देश देते हैं बंगाल के राज्यपाल धनखड़, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ नहीं कहा
सोशल मीडिया पर तंज- बंगाल चुनाव में हिंसा थी तो यूपी के रामराज्य में कीर्तन चल रहा क्या
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव संपन्न हुए। लेकिन नामांकन दाखिल करने से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम आने तक इन दो-तीन दिनों में हिंसा, गुंडागर्दी, फायरिंग, पुलिस-प्रशासन की नाकामी और लाचारी की जो तस्वीरें सामने आईं, वो विचलित करने वाली हैं। ये तस्वीरें पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। कहीं महिला प्रत्याशी के साथ चीरहरण करने की कोशिश हुई तो कहीं सरे आम भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा अफसरों, विपक्षी कार्यकर्ताओं को धमकाने-पीटने के वीडियो सामने आए। कई जगह पत्रकारों को भी पीटने की तस्वीरें आईं। यूपी की हिंसा के तुरंत बाद लोग इन घटनाओं की तुलना बंगाल चुनाव की हिंसा से करने लगे।
इसे लेकर सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी निशाने पर रहे। लोगों ने सवाल करते हुए कड़ा तंज भी कसा- बंगाल चुनाव में हिंसा थी तो यूपी चुनाव में ये तस्वीरें क्या हैं। भाजपा ने करीब 650 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, सरकारी आंकड़ों के अनुसार यूपी के 17 से अधिक जिलों में भारी हिंसा हुई है।
हिंसा की राजनीति में बंगाल वर्सेस उत्तर प्रदेश
हैरानी की बात यह है कि पूरे घटनाक्रम के बाद भी भाजपा के किसी भी नेता, मंत्री ने हिंसा को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया है हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े भाजपा नेताओं ने चुनाव जीतने की बधाई जरूर दी है। सवाल प्रदेश के राज्यपाल की गतिविधियों पर भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बंगाल में हिंसा या लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर वहां के राज्यपाल जगदीप धनखड़ तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री को निर्देश देते नजर आते हैं जबकि यूपी में पिछले तीन दिन से हो रही घटनाओं को लेकर यहां की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि बंगाल में टायर फटने पर भी ट्वीट करने वाले नेता और पत्रकार यूपी में भारी हिंसा को लेकर एक ट्वीट भी क्यों नहीं कर रहे…
राहुल गांधीः उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ मतलब ‘मास्टरस्ट्रोक’ है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी हिंसा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। एक पोस्टर को शेयर किया जिस पर यूपी की कई जगहों का जिक्र किया गया है जहां हिंसा हुई है।
प्रियंका गांधीः जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी






