तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता – उत्तर प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है- भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से असलहा और भारी मात्रा में लाठी डंडे बरामद हुए हैं! योगी जी बताएं कि ये भाजपा नेता कौन सी जंग लड़ने निकला था? सच्चाई तो यह है कि भाजपाई गुंडे, लुटेरे, मवाली, अपहरणकर्ता, हत्यारे व बलात्कारी हैं, जब सरदार का हो सर पर हाथ, तो फिक्र की क्या है बात?
राबड़ी देवीः उत्तरप्रदेश में राक्षस राज, वहां योगी नहीं ढोंगी की सरकार
राजद नेत्री और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। किस मुँह से वो अपने को बाबा और योगी कहता है। यह तो ढोंग की पराकाष्ठा है। पुलिस के भेष में गुंडे क़ानून की रखवाली कर रहे हैं।
तेजस्वी यादवः भाजपाई रावण महिलाओं के साथ लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया- राम के राज्य यूपी में राक्षस राज स्थापित हो चुका है। पुलिस के अप्रत्याशित सहयोग के बावजूद भाजपाई रावण लाठी गोली बंदूक बम के दम पर महिलाओं के साथ साथ लोकतंत्र का भी चीर हरण कर रहे हैं। लेकिन सभी संस्थाएँ मौन हैं, क्योंकि वो जानते हैं UP में उच्च कुल के अति प्रशिक्षित गुंडे सत्तासीन हैं।
श्रीनिवास बीवीः यूपी हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी आंख पर पहन लिया मास्क
यूवा कांग्रेस के नेता और कोरोना काल में अपनी सेवाओं के लिए देश भर में जाने गए श्रीनिवास बीवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए तंज कसा है कि यूपी में प्रायोजित हिंसा पर प्रधानमंत्री की नजर… प्रधानमंत्री की तस्वीर में उनकी आंखों के ऊपर मास्क पहना दिखाया गया है।
रिटायर्ड आईएएसः यूपी के रीढ़विहीन अफसरों को शर्म क्यों आती नहीं?






