खेलो झारखंड के तहत स्कूली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते थाना प्रभारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट

केतार/गढ़वा/झारखंड

केतार लोहिया समता हाई स्कूल के मैदान में समग्र शिक्षा अभियान खेलो झारखंड के तहत हो रहे खेल के दूसरे दिन फुटबॉल, कबड्डी, गोला फेक, वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया जिसमे केतार प्रखंड अंतर्गत, लोहिया क्षमता उच्च विद्यालय केतार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय छाताकुंड, राजकीय मध्य विद्यालय केतार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोनहर सहित अन्य सभी 44 स्कूल के छात्र छात्राओं के टीम भाग लिया, खेल उपरांत स्कूली विजेता टीम के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने खेल से होने वाले फायदे को विस्तार से बताते हुए कहा कि खेल से सामाजिक कौशल का विकास होता है सामाजिक कौशल बहुत महत्वपूर्ण है।आपका बच्चा टीम वर्क सीखता है, मस्तिष्क का विकास होता है। खेलों से शारीरिक विकास होता है।अच्छे अंग विन्यास (मुद्रा) के विकास में सहायक एवं
स्वस्थ हृदय और स्वस्थ श्वसन
इम्यूनिटी के लिए स्पोर्ट्स फायदेमंद हैं। वहीं शिक्षक प्रेम कुमार ने विजेता उपविजेता टीम के छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में हार हो या जीत सिख दोनो से मिलती है, हार हो तो जितने की सिख मिलती है और जीत हुई तो आगे खेल कदम बढ़ाने की। जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी झारखंड का नाम पूरे विश्व में रौशन किए। उसी तरह खेल की दुनियां में आप भी अपने कदम को आगे बढ़ाएं कामयाबी एक दिन जरूर मिलेगी।
मौके पर बीपीएम रवि कुमार वैद्य, देवेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार, अनिल विश्वकर्मा, शिवनाथ वर्मा, गौतम पाल, रामलखन राम, संतोष ठाकुर, मनोरंजन प्रसाद विनोद ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Comment