ट्रक के चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

संवाददाता–धनंजय दूबे

मऊ–कसारा मोड़ पर ट्रक ने कुचला युवक की दर्दनाक मौत हो गई सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कस्बा निवासी बिनोद पुत्र बंगाली रेलवे क्रासिंग की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे से चंद कदम दूर कसारा जाने वाले सड़क पर पहुंचा सड़क में गड्ढे के कारण अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अति व्यस्तता वाले कसारा मोड़ पर अतिक्रमण और टूट चुके सड़क के चलते युवक की हुई मौत को लेकर लोग जिम्मेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क खराब नहीं रहता तो युवक की जान नहीं गई होती। कहां कि अतिक्रमण हटाने को लेकर अनेकों बार अभियान चलाएं गये लेकिन लेकिन हर बार अभियान फेल हो गया। हालत यह हो गई है कि कसारा मोड़ पर सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदार अतिक्रमण कर लिया। उपर से सड़क खराब से मोड़ आये दिन दुर्घटना का सबब बन गया है। लोगों का कहना है कि कसारा मोड़ से जाने वाले सड़क पूरी तरह से खराब हो गया है। उबड़-खाबड़ और सड़क में बने गड्ढे जान लेवा बन गया है। बावजूद नगर पंचायत प्रशासन आंखें बंद किए हुए है।

Leave a Comment